
डाइव एंड फिश
गहरे उतरें। लेजेंड पकड़ें। समुद्र पर राज करें
Dive & Fish में सबसे शानदार अंडरवॉटर एडवेंचर शुरू करें!
रहस्यों, खज़ानों और ताकतवर जीवों से भरे जीवंत समुद्र में मछली पकड़ें, खोजबीन करें, अपग्रेड करें और लड़ते हुए आगे बढ़ें। हर गोता नई चुनौतियां और इनाम लेकर आता है।
एक विशाल अंडरवॉटर दुनिया खोजें
खूबसूरत और खतरनाक समुद्रों में सफ़र करें, जिनमें अनोखी मछलियां, छिपे खज़ाने और रहस्यमयी खंडहर हैं। लेवल बढ़ाकर और ताकतवर बनकर नए ज़ोन अनलॉक करें।
दुर्लभ मछलियां पकड़ें और इकट्ठा करें
अपनी स्किल और अपग्रेड किए गए गियर से सैकड़ों तरह की मछलियां पकड़ें - आम क्लाउनफ़िश से लेकर गहरे समुद्र के लेजेंडरी राक्षसों तक! अपनी फ़िश बुक में नई प्रजातियां जोड़ें और अपना कलेक्शन पूरा करें।
ज़बरदस्त बॉस से लड़ें
हर इलाके की रखवाली करने वाले ताकतवर समुद्री दैत्यों और विशाल जीवों का सामना करें। सिर्फ़ सबसे बहादुर गोताखोर ही उनके हमलों से बच सकते हैं - क्या आप उनमें से एक हैं?
रहस्यमयी द्वीपों की खोज करें
द्वीपों के बीच सफ़र करें, नए किरदारों से मिलें और कहानी को आगे बढ़ाने वाले साइड क्वेस्ट खोजें। हर द्वीप पर नए मौके और नए खतरे हैं।
FRVR गेम परिवार का हिस्सा, जिसे दुनिया भर में हर महीने लाखों लोग खेलते हैं।