
सुपर रेसिंग
शहर, पहाड़ और एयरपोर्ट ट्रैक पर रेस लगाएँ!
सुपर रेसिंग एक बेहद चुनौतीपूर्ण और मज़ेदार रेसिंग गेम है। इसमें खिलाड़ियों को रेसिंग के कई अलग-अलग माहौल मिलते हैं - शहर की सड़कों और पहाड़ी ऑफ-रोड ट्रैक से लेकर एयरपोर्ट सर्किट तक, हर एक का अपना अलग अंदाज़ और अपनी अलग चुनौतियाँ हैं। शहर की सड़कों पर तेज़ रफ़्तार का रोमांच महसूस करें या पहाड़ी रास्तों पर ऑफ-रोडिंग का मज़ा लें। इसके अलावा, गेम में चुनने के लिए कई तरह की मोटरसाइकिलें हैं, जिनमें से हर एक की परफ़ॉर्मेंस और लुक अलग है। अपने स्टाइल और हर रेस की ज़रूरत के हिसाब से अपनी सवारी चुनें।
FRVR गेम परिवार का हिस्सा, जिसे दुनिया भर में हर महीने लाखों लोग खेलते हैं।